पौड़ी पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहत, गुमशुदा युवती को हरियाणा से किया गया बरामद
घर में बिन बताएं शादी कर पति के साथ चली गई थी हरियाणा
वादी निवासी थाना सतपुली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया कि दिनांक 10.02.2026 को उनकी 21 वर्षीय पुत्री घर से घास लेने के लिए गई थी, किन्तु देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया। उक्त सूचना के आधार पर थाना सतपुली में गुमशुदगी क्रमांक 01/2026 पंजीकृत कर तत्काल गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की गई।
ऑपरेशन स्माइल के तहत त्वरित कार्रवाई –
जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं सकुशल बरामदगी हेतु संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा संबंधित पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी लंबित गुमशुदगी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पुलिस टीम का गठन एवं सघन प्रयास –
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सतपुली श्री पंकज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल दोनों स्तरों पर गहन प्रयास किए गए, जिनमें स्थानीय सूचनाओं का संकलन, संभावित स्थानों की जांच एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम सघन प्रयासों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त युवती को सोनीपत (हरियाणा) से सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान युवती द्वारा बताया गया कि उसने अपनी इच्छा से गाजियाबाद में युवक, निवासी लैंसडाउन के साथ विवाह कर लिया है जिसके बाद वह उसके साथ सोनीपत चली गई थी। पुलिस टीम द्वारा युवती एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई। विवाह संबंधी प्रस्तुत प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों का परीक्षण कर संतुष्ट होने के बाद परिजनों की सहमति से युवती को उसके पति के साथ भेज दिया गया।

I like how you presented both sides of the argument fairly.
Your advice is exactly what I needed right now.