ब्राज़ील के सर्वोच्च न्यायालय के एक पैनल ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 2022 का चुनाव हारने के बाद भी सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। इससे पहले, बोल्सोनारो को सर्वोच्च न्यायालय ने 2022 का चुनाव हारने के बाद भी सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने का दोषी ठहराया था, जो उनके द्वारा बनाए गए लोकलुभावन दक्षिणपंथी आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका था।
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने शुक्रवार को कोरोनावायरस से होने वाली मौतों पर विवादित बयान दिया। उनहोंने कहा कि कुछ लोग मरेंगें, यही जीवन है।
एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे माफ करें, कुछ लोग मरेंगें, यही जीवन है। ट्रैफिक की वजह से होने वाली मौतों की वजह से आप कार फैक्ट्री तो नहीं बंद कर सकते।’ बोल्सोनारो ने कहा कि साओ पोलो में संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कुछ ज्यादा ही है। हमें यह देखना होगा कि वहां क्या हो रहा है। राजनीतिक लाभ क लिए इस नंबर गेम नहीं बनाया जा सकता।’
पहले भी विवादों में रहें हैं बोल्सोनारो
बोल्सोनारो कई बार अपने आलोचकों के लिए विवादास्पद बयान दे चुके हैं। अपनी नीतियों और सोशल मीडिया पर ट्रम्प को फाॅलो करने की वजह से उन्हें 2018 में अमेरिकी महाद्वीप का ट्रम्प कहा गया था
बोल्सोनारो सिर्फ नीतियों में ही नहीं, बल्कि विवादास्पद बयानों के मामले में भी ट्रम्प के काफी करीब माने जाते हैं। दोनों को महिलाओं के प्रति नफरत और विवादित नजरिया रखने वाला नेता माना जाता है। नजर डालते हैं बोल्सोनारो के एकसे कुछ बयानों पर जिन पर विवाद पैदा हुआ।
1. चुनाव पर
बोल्सोनारो ने कहा था, चुनाव में वोटिंग से देश में कुछ नहीं बदलेगा। असल बदलाव तभी आ सकता है अगर ब्राजील में गृहयुद्ध छिड़ जाए।
2. मानवाधिकार पर
ब्राजील में चले सैन्य तानाशाही की तारीफ करते हुए बोल्सोनारो ने 1999 में कहा था, 1964-85 के बीच पूरे सिस्टम में एक ही कमी रही कि तब लोगों को मारने के बजाय सिर्फ टोॅर्चर किया जाता था। लेकिन, मैं टाॅर्चर के पक्ष् में हूं और लोग भी अपराधियों के टाॅर्चर के पक्ष में हैं। 2004 में एक बार फिर बोल्सोनारो ने टाॅर्चर का पक्ष किया, ब्राजील की जेलें बेहरतरीन जगह हैं। वे इसलिए बनाई गई हैं, ताकि अपराधी अपने पाप का हिसाब दे सकें, न कि एक स्पा की तरह यहां शान से अपनी जिंदगी काटें। जो लोग दुष्कर्मख् अपहरण और हत्या जैसे काम करते हैंख् उन्हें सजा मिलेगीख् वे यहां छुट्टी के कैंप पर नहीं हैं।
3. महिलाओं पर
2014 में महिला सांसद मारिया डो रोजरियो ने बोल्सोनारो को दुष्कर्म को बढ़ावा देने वाला नेता बताया, इस पर उन्होंने संसद में कहा, मैं तुम्हारे साथ कभी दुष्कर्म नहीं करूंगा, क्योंकि तुम इसके लायक नहीं हो। मैं दुष्कर्मी नहीं हूं, लेकिन अगर होता भी तो रोजारियो के साथ दुष्कर्म नहीं करता, क्योंकि वह काफी गंदी दिखती है और मेरे टाइप की नहीं है।
ब्राजील में नए राष्ट्रपति के लिए वोटिंग जारी: हार का खतरा देख प्रेसिडेंट बोल्सोनारो ने समर्थकों को उकसाया, कहा- ट्रम्प के रास्ते पर चलो।